Call Us
+91 7648020090
+91 7224911226
Address
Q.No-12/D, Street-12, Sector-2, Bhilai, Distt-Durg 490006, C.G.

Together, we can build a world where everyone has the chance to thrive.

Scroll Down

Events

Our Successful Events

घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान

अर्पण सेवा समिति द्वारा समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून एवं समिति के समस्त सदस्य वर प्रसाद,कृष्णा चौहान, साई कापसे,योगेश रावत,समरजीत धाकड़ एवं समिति के सदस्यों द्वारा समस्त सेक्टर-2 में समिति के सदस्यों द्वारा घर-घर मतदाता जागरूकता अभियान की जानकारी दी गई। जिसमें सभी को इसके बारे में बताया गया कि 16 नवंबर 2020 से शुरू हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 15 दिसंबर 2020 तक चलेगा। मतदाता अपने निर्धारित मतदान केंद्र में जाकर सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक अपना नाम जुड़वा-कटवा एवं सुधार किया जाएगा। जिसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून एवं समिति के सदस्यों द्वारा दी गयी। और सभी से अनुरोध किया कि हम सभी को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाना चाहिए और लोगो को भी इस शिविर में जाकर अपना मतदाता सूची में नाम जुड़वाना चाहिए।

10:00 AM - 4:00 PM

23 Nov 2020

Sector 02, Bhilai Nagar

दिवाली के उपलक्ष्य में Eco Friendly फुलझड़ी एवं छोटे फटाके वितरण

अर्पण सेवा समिति द्वारा दिवाली के उपलक्ष्य में प्रवीण ध्रुवे एवं पुष्पेंद्र साहू के नेतृत्व में समिति के सदस्यों द्वारा फुलझड़ी एवं छोटे फटाके दिए गए। छोटे बच्चों को जिससे बच्चों में ख़ुशी-उत्साह दिखा और सभी बच्चों ने दीवाली की शुभकामनाएं हम सभी को और हम सभी समिति के सदस्यों ने बधाई दी। समिति के सदस्यों ने कहा। इसी तरह आगे भी समिति के सदस्य फेस्टिवल में बच्चों को खुशियां बाटते रहेंगे।
"खुशियाँ बांटो खुशी से.."

10:00 AM - 1:00 PM

14 Nov 2020

Sec 02, Bhilai Nagar

छत्तीसगढ़ राज्य दिवस

शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा 1 नवंबर 2020 को छत्तीसगढ़ राज्य के 20 वॉ सिरजन दिवस 1 नवंबर को महतारीं चौक सेक्टर-2,स्ट्रीट 12,एवेन्यू -C के मध्य चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की गई और दिए जलाये गए। जिसमें समिति के समस्त सदस्य युवक-युवतियाँ, भईया-भाभी,अंकल-आंटी एवं समस्त उपस्थित थे।
"जय जोहार" "जय छत्तीसगढ़"

07:00 PM - 9:00 PM

01 Nov 2020

Mahatari Chowk, Sec 02, Bhilai Nagar

कृष्ण जन्माष्टमी

सेक्टर-2 अर्पण सेवा समिति द्वारा 12 अगस्त को सेक्टर-2 के सड़क 12 के महतारीं चौक में कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में महतारीं चॉक में जय श्री कृष्ण के नाम से दिये जलाकर श्री कृष्ण जी की आरती की गई। जिसमें सेक्टर 2 अर्पण सेवा समिति के समस्त सदस्य एवं आसपास के सभी माननीय गणमान्य समस्त लोग जिसमे बड़े भईया-भाभी, अंकल-आंटी, युवक-युवतियां छोटे बच्चे उपस्थित थे।

07:00 PM - 9:00 PM

12 Aug 2020

Mahatari Chowk, Sec 02, Bhilai Nagar

विश्व आदिवासी दिवस

सेक्टर-2 अर्पण सेवा समिति द्वारा 9 अगस्त को सेक्टर-2 के सड़क 12 के महतारीं चौक में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में महतारीं चॉक में दिये जलाकर छत्तीसगढ़ महतारीं की आरती की गई। जिसमें सेक्टर 2 अर्पण सेवा समिति के समस्त सदस्य एवं आसपास के सभी माननीय गणमान्य समस्त लोग विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में उपस्थित थे।
"जय सेवा" "जय जोहार" "जय आदिवासी" "जय मूलनिवासी"

07:00 PM - 9:00 PM

09 Aug 2020

Mahatari Chowk, Sec 02, Bhilai Nagar

श्री राम जी के नवा ठीहा बने के उपलक्ष्य में आरती

सेक्टर-2 अर्पण सेवा समिति द्वारा 5 अगस्त को सेक्टर-2 के सड़क 12 के महतारीं चौक में श्री राम जी के नवा ठीहा बने के उपलक्ष्य में महतारीं चॉक मा राम जी के आरती और दिया जलाये गए। जिसमें सेक्टर 2 अर्पण सेवा समिति के समस्त सदस्य एवं आसपास के सभी माननीय गणमान्य समस्त लोग श्री राम जी के आरती में उपस्थित थे।

10:00 AM - 1:00 PM

05 Aug 2020

Street 12, Sec 02, Bhilai Nagar

छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली तिहार मा

सेक्टर-2 अर्पण सेवा समिति द्वारा 20 जुलाई सोमवार को सेक्टर-2 के सड़क 12 के महतारीं चौक में हरेली तिहार के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ महतारीं की आरती कि गई। जिसमें सेक्टर 2 अर्पण सेवा समिति के समस्त सदस्य एवं आसपास के सभी माननीय गणमान्य समस्त लोग छत्तीसगढ़ महतारीं के आरती में उपस्थित थे।

10:00 AM - 1:00 PM

20 July 2020

Mahatari Chowk, Sec 02, Bhilai Nagar

छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली तिहार मा

सेक्टर-2 अर्पण सेवा समिति द्वारा 20 जुलाई सोमवार को सेक्टर-2 के प्रयास आवासीय विद्यालय में हरेली तिहार के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ प्रदेश जुड़ो संघ महासचिव & भिलाई इस्पात संयंत्र के अस्सिटेंट मैनेजर शम्भू सोनी जी एवम सेक्टर 2 अर्पण सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य & सलाहकार बड़े भैया रमाकांत यादव जी, विजय अगाशे जी द्वारा हरेली तिहार मा वृक्षारोपण किया गया और सेक्टर-2 को हराभरा करने का संकल्प लिया गया और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाए इसकी पहल की गई।

10:00 AM - 1:00 PM

20 July 2020

Prayas Aawasiya Vidyalaya Sec 2, Bhilai

छत्तीसगढ़ राज्य ला हरिहर बनाएं बर एक प्रयास

हमर छत्तीसगढ़ राज्य ला हरिहर बनाएं बर एक प्रयास मोर तरफ से आपमन भी एक प्रयास करो हमर छत्तीसगढ़ ला हरिहर बनाएं बर। पानी हवे तो जीवन हे अऊ पेड़ हवे तो हमर मन के जीवन हवे।
"जय जोहार जय हिंद"

10:00 AM - 1:00 PM

06 June 2020

Sec 02, Durg

चंद्रशेखर आज़ाद जयंती समारोह

शिव जी अर्पण सेवा समिति के सदस्यों द्वारा चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और युवाओं के लिये उनके प्रेरणा को सम्मानित किया।
"मैं आज़ाद हूँ, आज़ाद रहूँगा" - चंद्रशेखर आज़ाद

10:00 AM - 1:00 PM

23 July 2015

Shahid Chowk, Durg

नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती समारोह

शिव जी अर्पण सेवा समिति के सदस्यों द्वारा नेताजी सुभाषचंद्र बोस जी की जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। समिति के सभी सदस्यों ने मिलकर उनके योगदान और देशभक्ति की भावना को याद किया, साथ ही युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
"तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा" - नेताजी सुभाषचंद्र बोस

10:00 AM - 1:00 PM

23 Jan 2015

Sec 02, Durg

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी को नमन

27 सितम्बर 2015 को शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती के उपलक्ष्य में हम सभी भाइयों और संस्था के सदस्यों ने मिलकर सेक्टर-3, CISF चौक पर देशभक्ति गीतों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी 106वीं जयंती पर, हमने श्रद्धा और सम्मान के साथ लोगों को शरबत और चने वितरित किए, ताकि समाज में देशप्रेम और सेवा की भावना को आगे बढ़ाया जा सके।
"भगत सिंह अमर रहें!" "इंकलाब ज़िंदाबाद!"

10:00 AM - 1:00 PM

27 Sep 2015

CISF CHOWK, Sec 03, Durg