Call Us
+91 7648020090
+91 7224911226
Address
Q.No-12/D, Street-12, Sector-2, Bhilai, Distt-Durg 490006, C.G.

Together, we can build a world where everyone has the chance to thrive.

Scroll Down

Events

Our Successful Events

दिव्य ज्योति नेत्रहीन विद्यालय में बच्चो को स्वेटर और कंटोप दिया गया

शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा 07/12/2022 को दिव्य ज्योति नेत्रहीन विद्यालय में बच्चों को ठंड से निजात मिल सके उसके लिए सभी बच्चो को स्वेटर और कंटोप दिया गया। बच्चों को बाट कर खुशियां देने का छोटा सा प्रयास समिति के द्वारा किया गया बच्चो के चेहरे पर खुशी और सुकून देखकर बहुत ही मन हर्षित हुआ साथ ही सभी बच्चो की प्यारी मुस्कान और आत्मसंतोष देख कर लगा कि संस्था के एक छोटे से पहल से कितने बच्चो की खुशियां बढ़ गई ।जिसमे समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

10:00 AM - 1:00 PM

07 Dec 2022

Divya Jyoti Blind School

सफ़ाई कर्मचारी को रेनकोट वितरण किया गया

शिव जी अर्पण सेवा समिति हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बढ़ते मानसून को देखते हुए। भिलाई नगर सेक्टर -2 के बेकलाइन की सफ़ाई करने वाले कर्मचारी जो भीगते बारिश में भी अपना कार्य निष्ठा से करते हैं। उन्हें समिति के द्वारा आज रेनकोट वितरण किया गया। जिससे बढ़ते बारिश से उन्हें राहत मिल सके। समिति ने निर्णय भी लिया है की बरसात मौसम भर ये अभियान जारी रखेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, उपाध्यक्ष विनोद कौशिक, सचिव कृष्णा चौहान, संयुक्त सचिव रोमन सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह, सदस्य सोनू निर्मलकर, उज्ज्वल टंडन, यश गुप्ता, योगेश रावत एवं समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

10:00 AM - 1:00 PM

05 Aug 2023

Sector 2, Bhilai Nagar

BSF बटालियन में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया

शिवजी अर्पण सेवा समिति के द्वारा विगत 7 सालों से लगातार इस साल भी BSF बटालियन में रक्षाबंधन पर्व में देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। आप को ज्ञात हो कि देश के फौजी जवान अपने परिवार से दूर हमारी रक्षा के लिए सीमा पर तैनात होते है. वो इस पवित्र दिन में अपनी बहनों से नहीं मिल पाते, देश के जवान अपने घर बार और सारे रिश्ते नाते छोड़ कर देश की और देशवासियों की सुरक्षा के लिए सरहदों पर तैनात रहते हैं ऐसे में हम देशवासियों का यह फर्ज बनता है की यथासंभव उनसे मिलकर उन्हें पारिवारिक माहौल प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाएं। इसलिए आज भिलाई में BSF मुख्यालय में कई जवानों को शिवजी अर्पण सेवा समिति की बहनों ने माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और उनसे आशीर्वाद लिया. जवानों ने उन्हें उपहार भी दिए. इस दौरान बहनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनका मुंह भी मीठा करवाया।

10:00 AM - 1:00 PM

10 Aug 2022

BSF Battalion, Sec 07

वयं फॉउंडेशन द्वारा संस्था को सम्मानित किया गया

6 मार्च 2022 को वयं फॉउंडेशन द्वारा रायपुर वृन्दावन हॉल में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में cyber hygiene पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्य शाला एवं समाज सेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया जिसमें हमारी संस्था शिव जी अर्पण सेवा समिति को भी सम्मानित किया गया। समिति के सभी हमारे सहयोगियों साथियो छोटे भाई बहनों का इसी तरह स्नेह प्यार और बड़ो का आशीर्वाद सदा इसी तरह बना रहे। ये सम्मान आपका ही है और हम सभी मिलकर ही आगे भी दान पुण्य का और बच्चों को खुशी दे सके ऐसे प्रयास हम सभी करते रहे। हम सभी शिव जी अर्पण सेवा समिति के सदस्य, व्यं फाउंडेशन की अध्यक्ष आभा बघेल और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देते है।

11:00 AM - 2:00 PM

6 Mar 2022

Vrindavan Hall, Raipur

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस मनाया गया

शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा आज हर साल की तरह इस साल भी 1 नवंबर 2021 को छत्तीसगढ़ी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी चौक में समिति के सदस्यों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की दीप जलाकर फूल अर्पित कर आरती-अर्चना की गई। जिसमें समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, उपाध्यक्ष विनोद कौशिक, सचिव कृष्णा चौहान, संयुक्त सचिव रोमन सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी गिरीश तिवारी सदस्य अविनाश चंद्राकर , सोनू निर्मलकर, पी रवि, ओम हरि अंकल जी, उज्ज्वल टंडन, रूपेश बारले, आशीष नेताम,शुभम वर्मा, यश गुप्ता, मनोज, योगेश रावत एवं समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।

10:00 AM - 1:00 PM

01 Nov 2021

Mahatari Chowk, Sec 02, Bhilai

शहीद भगत सिंह जी की 114वी जयंती मनाई गई

शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा लगातार किया जा रहा सेवाकार्य दिनांक 28 सितंबर 2021 को शहीद भगत सिंह जी की 114वी जयंती मनाई गई जिसमें छायाचित्र पर माला अर्पण कर शहीद भगत सिंह जी को याद किया गया और बच्चों को भगत सिंह जी के बलिदान के बारे में बताया गया। जयंती के उपलक्ष्य में सेक्टर-4 के सरकारी स्कूल में 100 बच्चों को स्कूल बैग एवं कॉपी,पेंसिल,रबर,स्केल बच्चों को वितरण किया गया। जिसमे शिव जी अर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, विनोद कुमार, सोनू सिंह, रोमन सिंह, राहुल यादव, सुधांशु कोसे, सोनू, रवि, मनीष, केशव, धनंजय, उज्ज्वल, रामा, अमन, दनेश, लोकेश, यश, योगेश, सूरज आशीष, कैलाश, भुप्पी, अंजली, ललिता, मोनिका, निशा, कुसुम, पूजा, स्मृति, कुनिका, चारु, गरिमा, प्रतिभा, देवी एवं समस्त सदस्य उपस्थित हुवे।

10:00 AM - 1:00 PM

28 Sep 2021

Gov. School, Sec 4, Bhilai

फील परमार्थम फाउंडेशन के बेसहारा बुजुर्गो एवं मानसिक रूप से विछिप्त लोगो के लिए सेवाकार्य किया गया

शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा लगातार किया जा रहा सेवाकार्य आज दिनांक 01 सितंबर 2021 को भिलाई सेक्टर-3 के फील परमार्थम फाउंडेशन के बेसहारा बुजुर्गो एवं मानसिक रूप से विछिप्त लोगो के आश्रय में आज समिति के सदस्य भाई एन. श्री निवास राव के पिता जी के तेरहवीं में उनके बताए मार्ग सेवा भावना को याद कर आज फल एवं सूखा राशन फील परमार्थम फाउंडेशन के अध्यक्ष जी को दिया गया. और सेक्टर-4 के बस्ती के बच्चों को भी सेब वितरण किया गया एवं सेक्टर-6 साई बाबा मंदिर के सामने बुजुर्गों को भी सेब वितरण किया गया। जिसमे शिव जी अर्पण सेवा समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, अखिलेश, प्रशांत, अरुण सोशल मीडिया प्रभारी गिरीश तिवारी एवं परिवार के समस्त सदस्य उपस्थित हुवे।

10:00 AM - 1:00 PM

01 Sep 2021

Sector 02, Bhilai Nagar

BSF बटालियन में देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया

शिवजी अर्पण सेवा समिति के द्वारा राखी के एक दिन पहले सेक्टर-7 के BSF बटालियन में रक्षाबंधन पर्व में देश के जवानों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। समिति की बहनों ने माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और उनसे आशीर्वाद लिया। जवानों ने उन्हें उपहार भी दिए. इस दौरान बहनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनका मुंह भी मीठा करवाया। BSF के उच्च अधिकारी Birdi Chand साहब समेत अन्य अधिकारी और जवानों ने राखी बंधवाकर मुंह मीठा किया एवम बॉर्डर पर तैनात भाइयो के लिए रखी भेजी।

10:00 AM - 1:00 PM

24 Aug 2021

BSF Battalion, Sec 07, Bhilai

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को बैच वितरण

शिव जी अर्पण सेवा समिति विगत 7 वर्षों से लगातार सेवा कार्य करते आ रही इसी कड़ी में समिति द्वारा आज सेक्टर-4 के सरकारी स्कूल में बच्चों को कॉपी पेंसिल रबर स्केल और स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को बैच वितरण कर मुँह मीठा कराया गया एवम बच्चो द्वारा देशभक्ति कविता और गीत प्रस्तुत किया गया जिसमे समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। अर्पण सेवा समिति सेक्टर 2 के नाम से सामाजिक कार्य करते आ रही थी लेकिन अब हमारे प्रेरणास्रोत एवम पथ प्रदर्शक स्व शिवप्रसाद कापसे जी के स्मृति ओर श्रधांजलि के रूप में समिति का नाम शिवजी अर्पण सेवा समिति रजिस्ट्रेशन न 28403 कर स्व शिवप्रसाद कापसे जी के बताये मार्गो पे चलकर इसी प्रकार निरंतर सेवा कार्य जारी रखने का निर्णय लिया है।

10:00 AM - 1:00 PM

14 Aug 2021

Sec 02, Bhilai Nagar

मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग और गुड़फली, लड्डू वितरण

शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में टी.राजन भईया के नेतृत्व में समिति द्वारा सेक्टर-7 बस्ती में बच्चों को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में पतंग धागा और गुड़फली लड्डू बच्चों को दिया गया और मकरसंक्रांति की सभी बच्चों को बधाई दी। जिसमे समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, इंद्रजीत, सुधांशु, सुजीत, वर प्रसाद, मट्टू, उज्ज्वल, रघु, राजेश, साई, सीमा, ललिता, कंचन, पुष्पा आदि समिति के सदस्य उपस्थित थे।

10:00 AM - 1:00 PM

19 Jan 2021

Bhilai Nagar, Durg

डाॅ. भीमराव आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि

शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा सेक्टर-1,2,3,4 के मध्य डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जी के चौक में भारतीय संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव आम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी गयी।डॉ भीमराव बाबा साहेब आंबेडकर जी के चित्र पर माला अर्पण कर मोमबत्तियां जला कर श्रद्धांजलि दी गयी। जिसमे समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, गौरव, टिकेश्वर, रवि, लोकेश, डोमेन्द्र, प्रियांशु, प्रवीण, युमन, बॉबी, पीटी, आशीष, साई आदि समस्त सदस्य एवम बड़े भईया,अंकल जी उपस्थित थे।

07:00 PM - 9:00 PM

06 Dec 2020

Ambedkar Chowk, Sec 01, Bhilai

संविधान दिवस

शिव जी अर्पण सेवा समिति ने डॉ भीमराव आंबेडकर जी को माला अर्पण कर एक दूसरे को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी और सभी ने संकल्प लिया कि संविधान का सम्मान करेंगे। समिति के सदस्य साई कापसे ने सभी सदस्यों को संविधान दिवस के बारे में बताया। संविधान दिवस मनाने का मकसद नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना, समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना और डॉ भीमराव आंबेडकर के योगदान और उनके आदर्शों-विचारों को याद करना है। सेक्टर-2 अर्पण सेवा समिति के समस्त सदस्य वर प्रसाद, सुधांशुकोसे, आशीष, दीपेश, विशाल, गौरव, लोकेश, शुभम, अखिलेश, अनुज, गुलाब, साई और समस्त सदस्य उपस्थित थे।

10:00 AM - 1:00 PM

26 Nov 2020

Ambedkar Chowk,Sec 1