Events
डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जी की जयंती मनाया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा 11/04/2025 को डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में (डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर हायर सेकेंडरी स्कूल स्टेशन मरोदा भिलाई (छ.ग.)में कक्षा नर्सरी से कक्षा 11वी तक के बच्चों को विशाल भईया के सहयोग से हम सभी समिति के सदस्यों द्वारा जो बच्चे स्कूल में पढ़ने आते है, उन्हें कॉपी पेन पेंसिल चॉकलेट बाटकर मनाया गया जो कि समिति के सदस्यों द्वारा मनाया गया जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता आए और बच्चों को पढ़ने में नई ऊर्जा मिल सके और समिति के सदस्यों द्वारा उन्हें प्रेरित करने का प्रयास किया गया।
10:00 AM - 1:00 PM
14 Apr 2025
Higher Secondary School, Station Maroda, Bhilai
पीएम (PM) टीबी मुक्त भारत अभियान
शिव जी अर्पण सेवा समिति पीएम (PM) टीबी मुक्त भारत अभियान को जिला क्षय केंद्र,दुर्ग में समिति के सदस्यों द्वारा मनाया गया जिसमें 25 टीबी के मरीज को आज पौष्टिक आहार दिया गया समिति के सदस्यों द्वारा 1- 1व्यक्ति द्वारा 1 टीबी मरीज का खर्च वहन कर उनको शक्ति मिल सके इस रोग से लड़ने में हमारे द्वारा एक छोटा सा प्रयास किया गया और आगे भी निरन्तर 1 माह से (6 माह तक) टीबी के मरीज को पौष्टिक आहार निःशुल्क गुड, फूटा चना, सोयाबाड़ी , फल्लीदाना समिति के सदस्यों द्वारा प्रदान कर उनका स्वास्थ्य बेहतर बन सके। और इस लड़ाई में हम सब उन सभी टीबी के मरीजों को चिन्हित कर सहयोग कर निश्चय🫂मित्र बन उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं जिससे वे स्वस्थ्य बन सके और टीबी रोग से मुक्त एवं जीत सकें ऐसा समिति के सदस्यों द्वारा प्रयास किया जा रहा हैं।
10:00 AM - 1:00 PM
24 mar 2025
Bhilai Nagar, Durg
होली त्यौहार में बच्चों को शूज सॉक्स वितरित किया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नंदिनी रोड, सुभाष नगर, पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा नर्सरी से कक्षा 5वी तक के बच्चों के बीच होली पर्व मनाया गया 10/03/2025 को जिसमें बच्चों को ऑर्गेनिक गुलाल दिया गया समिति के सदस्यों द्वारा जो बच्चे स्कूल में पढ़ने आते है, उन्हें स्कूल शूज ,सॉक्स और चॉकलेट बाटकर होली का पर्व मनाया गया बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक- प्रेरित करने का प्रयास किया गया।
10:00 AM - 1:00 PM
10 Mar 2025
Pre-Secondary School, Nandini Road, Subhash Nagar
भिलाई अक्कुपल्ली जन संगठन समाज द्वारा समिति को सम्मान दिया गया
भिलाई अक्कुपल्ली जन संगठन समाज द्वारा 2 फरवरी को सेक्टर 1 पार्क में सम्मान समारोह में समाज सेवा में कार्य को देखते हुए शिव जी अर्पण सेवा समिति को सम्मान दिया गया जिसमें समाज के सभी सदस्य और समाज में निरन्तर काम करने वाले बड़े भैया, डॉक्टर से भी मिलने का सौभाग्य मिला। ये सम्मान समिति के सभी भाई- बहन , बड़े भाई दीदी और समस्त सहयोगी भी सम्मान के पात्र हैं। हम सिर्फ माध्यम है कि हम समाज में अच्छे कार्य करते आ रहे हैं और आगे भी ऐसे ही निरन्तर कार्य करते रहे।
11:00 AM - 3:00 PM
02 Feb 2025
Sector 1 Park, Bhilai Nagar
दीक्षा पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस पर्व मनाया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष दीक्षा पब्लिक स्कूल कृष्णा नगर सुपेला भिलाई (छ.ग.)में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8वी तक के बच्चों के बीच गणतंत्र दिवस पर्व 24/01/2025 को मनाया गया जो कि समिति के सदस्यों द्वारा मनाया गया जो बच्चे स्कूल में पढ़ने आते है, उन्हें तिरंगा 🇮🇳 बैच और चॉकलेट खिलाकर गणतंत्र दिवस के बारे में समिति के सदस्यों द्वारा बच्चों को बताया गया और तिरंगे के बारे में बताया गया और बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया
10:00 AM - 1:00 PM
24 Jan 2025
Diksha Public School, Krishna Nagar, Supela
आश्रम में बच्चों को स्लीपर डोनेशन किया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा 1 फरवरी (शनिवार) 2025 स्मृति नगर चौक, आनंद नगर रोड, आनंद मार्ग आश्रम , स्मृति नगर में आनंद मार्ग आश्रम में जो बच्चे निवास करते है और वही से स्कूल पढ़ने जाते है उन 10 बच्चों की सुविधा के लिए चप्पल दिया गया उनकी सुविधा के लिए जिससे उन्हें आराम मिल सके।
10:00 AM - 1:00 PM
1 Feb 2025
Anand Marg Ashram, Smriti Nagar Chowk
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रेग्जीन गद्दी दान किया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा सुपेला लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में वहां की जरूरत के हिसाब से पेशेंट के आराम सुविधा को देखते हुए 5 रेग्जीन गद्दी हॉस्पिटल में दी गई समिति के सदस्य योगेश जी के जन्मदिन पर हॉस्पिटल में उनके सहयोग से ये नेक कार्य सफल हुआ आशा करते है हम सभी भी अपना जन्मदिन ऐसे ही नेक कार्य द्वारा मनाए जिससे समाज में जागरूकता और लोगों को प्रेरित कर सके।
10:00 AM - 1:00 PM
15 Jan 2025
Lal Bahadur Shastri Hospital, Supela
पूर्व माध्यमिक शाला मे बच्चों के बीच मकर संक्रांति पर्व मनाया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्व माध्यमिक शाला नंदिनी रोड, सुभाष नगर बच्चों के बीच मकर संक्रांति का त्यौहार 15/01/2025 को मनाया गया जिसमें हम बच्चों को खुशी देने का प्रयास करते आ रहे हैं। जो बच्चे स्कूल में पढ़ने आते है उन्हें पतंग धागा गुड लड्डू देकर मकर संक्रांति पर्व मनाया गया।
10:00 AM - 1:00 PM
15 Jan 2025
Pre-Secondary School, Nandini Road, Subhash Nagar
समिति की स्थापना दिवस पर स्कूल में बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल दिया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति की स्थापना दिवस 03/01/2014 को हुई थी जिसका 10 वर्ष सफलता पूर्वक सम्पन्न होने के उपलक्ष्य पे समिति द्वारा स्थापना दिवस पर सेक्टर 4 के सरकारी स्कूल में बच्चों को कॉपी पेन पेंसिल चॉकलेट और मुँह मीठा कर समिति का स्थापना दिवस मनाया गया जिसमें समिति के सभी सदस्य और स्कूल के सभी टीचर और बच्चों के साथ स्थापना दिवस मनाया गया।
10:00 AM - 1:00 PM
03 Jan 2024
Gov. School, Sec 4, Bhilai
विस्डम पब्लिक स्कूल सुपेला में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, कनपटी, पेंसिल, चॉकलेट दीया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 24/12/2024 को विस्डम पब्लिक स्कूल,भीम नगर सुपेला में जरूरतमंद बच्चों को ठंड से बचने के लिए समिति द्वारा बच्चों को स्वेटर ,कनपटी,पेंसिल, चॉकलेट प्रदान किया गया। जिसमें समिति के सहयोग से 95 बच्चे स्कूल में जो पढ़ने आते है उन्हें स्वेटर, कनपटी और पेंसिल-चॉकलेट देकर ठंड से बचाव में मदद करने का एक छोटा सा प्रयास किया गया समिति द्वारा विगत 10 वर्षों से बच्चों का मनोबल बढ़ाने और शिक्षा में आगे बढ़ने में बच्चों को प्रेरित किया जा रहा है।
10:00 AM - 1:00 PM
24 Dec 2024
Wisdom Public School, Bhim Nagar, Supela
BSF का 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा 1 दिसंबर 2024 को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ़) का 60 वां स्थापना दिवस मनाया गया। सेक्टर 6 के क्षेत्रीय मुख्यालय,सीमा सुरक्षा बल दुर्ग छ.ग. बीएसएफ़ बटालियन में समिति के सभी सदस्यों द्वारा जवानों को बधाई देते हुए वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें बीएसएफ़ के उच्च अधिकारी, जवानों के साथ मिलकर कैंपस में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें शिव जी अर्पण सेवा समिति के समस्त पदाधिकारी,सदस्य एवं समाज सेवी उपस्थित थे।
10:00 AM - 1:00 PM
01 Dec 2024
Sector 6 Regional Headquarters, Bhilai Nagar
दिवाली त्यौहार पर सेक्टर 7 बस्ती के बच्चों को फुलझड़ी, फटाके, अनार बाते गए
प्रतिवर्ष के भाँति इस वर्ष भी शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा 31/10/2024 को सेक्टर 7 बस्ती के बच्चों को फुलझड़ी-चुटचटिया, टॉप-अप फटाके , अनार बच्चों को बाट कर खुशियां देने का छोटा सा प्रयास किया गया बच्चो के चेहरे पर खुशी ओर सुकून देखकर बहुत ही मन हर्षित हुवा साथ ही सभी बच्चो का मुह मीठा करवाया गया सभी बच्चो की प्यारी मुस्कान और आत्मसंतोष देख कर लगा कि संस्था के एक छोटे से पहल से कितने बच्चो की खुशियां बढ़ गई आप सभी भी अपने स्तर पर कुछ न कुछ खुशिया बाटते रहे। आज जिसमें समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
10:00 AM - 1:00 PM
31 Oct 2024
Sector 7 Basti Area, Bhilai Nagar