Events
BSF के फौजी जवानों को समिति की बहनों ने बांधी राखी
BSF के फौजी जवानों को भिलाई की शिव जी अर्पण सेवा समिति की बहनों ने बांधी राखी। आप को ज्ञात हो कि देश के फौजी जवान अपने परिवार से दूर हमारी रक्षा के लिए सीमा पर तैनात होते है। वो इस पवित्र दिन में अपनी बहनों से नहीं मिल पाते, इसलिए आज भिलाई में BSF मुख्यालय में कई जवानों को शिव जी अर्पण सेवा समिति की बहनों ने माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और उनसे आशीर्वाद लिया। जवानों ने उन्हें उपहार भी दिए। इस दौरान बहनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनका मुंह भी मीठा करवाया। BSF के उच्च अधिकारी साहब समेत अन्य अधिकारी और जवानों ने राखी बंधवाकर मुंह मीठा किया एवम भेंट स्वरूप बहनों को आशीर्वाद गिफ्ट भी दिया इस अवसर पर शिव जी अर्पण सेवा समिति एवं वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र की विधायक प्रतिनिधि श्रीमती रीना चौहान जी और समिति के सभी पदाधिकारी एवम सभी महिला सदस्य अंजली राजनल, पूजा राजनल, सीमा चौहान, मोनिका ठाकुर,गरिमा, सिंह, विभा मिश्रा, मुस्कान दुबे, अयंती सिंह, ललिता, संगीता साहू, ऋतु मानिकपुरी, सविता , ए.आंचल, प्रीति, मोना, सिद्धू, धारिनी, प्रियंका, कशिश समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, सचिव कृष्णा चौहान, सुधांशु कोसे, रामा, उज्ज्वल, कैलाश, विनय, राहुल आदि समस्त सदस्य उपस्थित थे
10:00 AM - 1:00 PM
17 Aug 2024
BSF Headquarters, Bhilai Nagar
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 400 बच्चो को तिरंगा झंडा, बैच, पेंसिल व चॉकलेट वितरण किया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा 14/08/2024 को सेक्टर 6 के प्राइमरी स्कूल आत्मानंद में KG-1 से कक्षा 5 वी तक के बच्चो को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 400 बच्चो को तिरंगा झंडा, तिरंगा बैच, पेंसिल एव चॉकलेट वितरण किया गया, जिसमे समिति के सदस्यो द्वारा बच्चो को स्वतंत्रता दिवस के बारे में जानकारी दी गई। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों के शासन से आजाद हुआ था। जिसमे वार्ड 62 से पार्षद श्रीमती मालती राकेश ठाकुर जी व समिति के सदस्य उपस्थित थे।
10:00 AM - 1:00 PM
14 Aug 2024
Atmanand Primary School, Sector 6, Bhilai
सरकारी स्कूल में होली का रंग देकर होली की शुभकामनाएँ दी गयी
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा सेक्टर- 4 के सरकारी स्कूल प्राइमरी में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी बच्चों का मुँह मीठा कर उन्हें टोपी देकर उन्हें होली का रंग देकर होली की शुभकामनाएँ दी कार्यक्रम मैं जनप्रतिनिधियो सहित समस्त समाजसेवी गणमान्य , समिती के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
10:00 AM - 1:00 PM
01 Nov 2020
Gov. Primary School, Sec 4, Bhilai
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल बच्चो को तिरंगा झंडा व बैच बच्चो को लगाया और बच्चो को कॉपी पेन दिया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा 24/1/2024 को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 4 के सरकारी स्कूल में बच्चो को तिरंगा झंडा बैच बच्चो को लगाया और बच्चो को कॉपी पेन दिया जायेगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भट्टी थाने के थानेदार विपिन रंगरारी जी, वरिष्ठ समाज सेवी संजय दानी जी,युवा समाज सेवी ऋतु राज वर्मा सहित समिती के सभी पदाधिकारी एवम समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
10:00 AM - 1:00 PM
24 Jan 2024
Gov. School, Sec 4, Bhilai
कक्षा 6 वी से 8 वी के बच्चो को स्वेटर एवं कान पट्टी, ठंड से बचाव के लिए वितरण किया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुभाष नगर नंदिनी रोड भिलाई में कक्षा 6 वी से 8 वी के बच्चो को स्वेटर एवं कान पट्टी, ठंड से बचाव के लिए सभी बच्चो को समिति के सदस्यो द्वारा वितरण किया गया। स्कूल के बच्चो ने गीत के साथ साथ कविताएं और अपने मन की बातों को रखा और समिति के सभी सदस्यो ने बच्चो को शिक्षा के प्रति प्रेरित होकर पढ़ने लिखने और खेल से जुड़ने को कहा और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व को समझते हुए आगे बढने की प्रेरणा दी।जिसमे समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून , उपाध्यक्ष विनोद कुमार , सचिव शशिकांत चौहान, संयुक्त सचिव रोमन सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह,समिति के सदस्य योगेश, शाहिद, रामा, उज्ज्वल, कैलाश, प्रकाश, अंशु, मोनिका, गरिमा, मुस्कान आदि सदस्य उपस्थित थे।
10:00 AM - 1:00 PM
08Jan 2024
Gov. Primary School, Subhash Nagar, Nandini Road
मकर संक्रांति पर्व में बच्चो को पतंग धागे लड्डू दिया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा 15 जनवरी 2024 मकर संक्रांति पर्व में बच्चो को पतंग धागे लड्डू खिलाकर बच्चो का मुंह मीठा कराया और सभी को मकर संक्रान्ति की बधाई शुभकामनाए दी। जिसमे समिति के समस्त सदस्य और सहयोगी उपस्थित थे। सेक्टर 7 बस्ती भिलाई नगर स्टेशन।
10:00 AM - 1:00 PM
15 Jan 2024
Railway Station Basti Area, Sec 7
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस
1 नवंबर छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर 2 सड़क 12 के समीप बैडमिंटन ग्राउंड में छत्तीसगढ़ महतारी की आरती की गई समिति के सदस्यो के साथ साथ आस पास के रहवासी भईया-भाभी,अंकल-आंटी, बच्चे युवक - युवती उपस्थित थे आरती के पश्चात् समिति के सचिव कृष्णा चौहान ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को देखते हुए मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई जिसमे सभी ने बढ़ चढ़कर और लोगो को जागरूक करने भी वचन दिया गया शिव जी अर्पण सेवा समिति के सभी पदाधिकारी एवम समिति की युवतियां अंजली राजनल,पूजा राजनल,मीनाक्षी ठाकुर, मोनिका , गरिमा, चारु, सरिता, निशा, सिद्धू, समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून,उपाध्यक्ष विनोद कौशिक, सचिव कृष्णा चौहान, सुधांशु कोसे, योगेश रावत, राहुल यादव, उज्ज्वल, यश, अनूप, पोषण, कैलाश, अशीष, गामू, मयंक, कुलदीप, यश, वैभव, लला, पियूष, लव, जय, दिव्यांश समस्त सदस्य उपस्थित थे।
07:00 PM - 9:00 PM
01 Nov 2023
Badminton Ground, St 12, Sector 04, Bhilai
दीपावली के उपलक्ष्य में बस्ती के बच्चों को फुलझड़ी फटाके वितरण
प्रतिवर्ष के भाँति इस वर्ष भी समिति द्वारा सेक्टर 7 बस्ती के बच्चों को फुलझड़ी-चुटचटिया टॉप-अप फटाके बच्चों को बाट कर खुशियां देने का छोटा सा प्रयास किया गया बच्चो के चेहरे पर खुशी ओर सुकून देखकर बहुत ही मन हर्षित हुवा साथ ही सभी बच्चो का मुह मीठा करवाया गया सभी बच्चो की प्यारी मुस्कान और आत्मसंतोष देख कर लगा कि संस्था के एक छोटे से पहल से कितने बच्चो की खुशियां बढ़ गई आप सभी भी अपने स्तर पर कुछ न कुछ खुशिया बाटते रहे। आज जिसमें समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, उपाध्यक्ष विनोद कौशिक, सचिव कृष्णा चौहान,योगेश रावत,सुधांशु कोसे,बाबू,कमल रंधीवे,उज्ज्वल टंडन, यश गुप्ता,रामा चौहान,कैलाश ठाकुर, साई कापसे, अंजली, पूजा, मोनिका, गरिमा, प्रतिभा, मुस्कान, प्रियंका एवं समिति के समस्त सदस्य उपस्थित थे।
10:00 AM - 1:00 PM
11 Nov 2023
Sector 7 Basti Area
शहीद भगत सिंह जी की 116 वी जयंती मनाई गई
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा लगातार किया जा रहा सेवाकार्य दिनांक 27 सितंबर 2023 को शहीद भगत सिंह जी की 116 वी जयंती मनाई गई जिसमें शहीद भगत सिंह जी को याद किया गया और बच्चों को भगत सिंह जी के बलिदान के बारे में बताया गया। जयंती के उपलक्ष्य में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सुभाष नगर नंदनी रोड भिलाई के सरकारी स्कूल में 60 बच्चों को कॉपी, पेन बच्चों को वितरण किया गया। और बच्चो को समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष रोहन कुमार मून, उपाध्यक्ष विनोद कौशिक, सचिव कृष्णा चौहान, संयुक्त सचिव रोमन सिंह, कोषाध्यक्ष सोनू सिंह, प्रवीण ध्रुवे, सुधांशु कोसे,उज्ज्वल टंडन, मोनिका,गरिमा,एवं समस्त सदस्य उपस्थित हुवे।
10:00 AM - 1:00 PM
27 Sep 2023
Subhash Nagar, Nandani Road, Bhilai
BSF के फौजी जवानों को समिति की बहनों ने बांधी राखी
BSF के फौजी जवानों को भिलाई की शिव जी अर्पण सेवा समिति की बहनों ने राखी बांधी। आप को ज्ञात हो कि देश के फौजी जवान अपने परिवार से दूर हमारी रक्षा के लिए सीमा पर तैनात होते है। वो इस पवित्र दिन में अपनी बहनों से नहीं मिल पाते, इसलिए आज भिलाई में BSF मुख्यालय में कई जवानों को शिवजी अर्पण सेवा समिति की बहनों ने माथे पर तिलक लगाकर राखी बांधी और उनसे आशीर्वाद लिया। जवानों ने उन्हें उपहार भी दिए। इस दौरान बहनों ने उन्हें रुमाल,पेन, पॉकेट डायरी मिठाई खिलाकर उनका मुंह भी मीठा करवाया। BSF के उच्च अधिकारी साहब समेत अन्य अधिकारी और जवानों ने राखी बंधवाकर मुंह मीठा किया एवम भेंट स्वरूप बहनों को आशीर्वाद गिफ्ट भी दिया।
10:00 AM - 1:00 PM
29 Aug 2023
BSF Battalion, Sec 07, Bhilai
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, स्केल, चॉकलेट दिया गया
शिव जी अर्पण सेवा समिति द्वारा 14/08/2023 को सेक्टर-4 के सरकारी स्कूल में बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर ,स्केल डोम्स वाउ कीट ,चॉकलेट ,बिस्किट दिया गया। 76 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को बैच-झंडे वितरण कर मुँह मीठा कराया गया एवम बच्चो द्वारा छत्तीसगढी राज्य गीत गाकर सम्मान पूर्वक उसके बाद बच्चो ने देशभक्ति कविता और गीत प्रस्तुत किया गया समिति के सदस्यों ने बच्चो को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जिसमे समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों-सहयोगी ने संकल्प लिया की इसी तरह नेक कार्य करते रहेंगे।
10:00 AM - 1:00 PM
14 Aug 2023
Gov. School, Sec 4, Bhilai
विश्व मानवतावादी दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को गिफ्ट दिया गया
सेक्टर-4 के सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ विश्व मानवतावादी दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों के बीच ड्राइंग कॉम्पिटिशन करवाया गया जिसमे कक्षा 1ST से 5TH तक के सभी बच्चो ने भाग लिया जिसमे हर कक्षा से 1ST,2ND,3RD बच्चों को समिति के द्वारा गिफ्ट दिया गया और बच्चों ने पूरी खुशी से ड्राइंग कॉम्पिटिशन में भाग लिया। बच्चों ने ड्राइंग कॉम्पिटिशन के बाद गीत, कविता, कहानी, सुनाकर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। समिति के सदस्यों ने सभी बच्चो को पेंसिल और चॉकलेट देकर उनका मनोबल बढ़ाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जिसमे समिति के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों-सहयोगी।
10:00 AM - 1:00 PM
19 Aug 2023
Gov. School, Sec 4, Bhilai